सेंसेक्स में 108 अंकों की गिरावट (लीड-1)

मुंबई, 7 दिसम्बर (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में सोमवार को गिरावट का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 108 अंकों की गिरावट के साथ 25,530.11 पर और निफ्टी 16.50 अंकों की गिरावट के साथ 7,765.40 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 107.92 अंकों की तेजी के साथ 25,746.03 पर खुला और 108 अंकों या 0.42 फीसदी गिरावट के साथ 25,530.11 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 25,785.53 के ऊपरी और 25,477.69 के निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 34.65 अंकों की तेजी के साथ 7,816.55 पर खुला और 16.50 अंकों या 0.21 फीसदी गिरावट के साथ 7,765.40 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,825.40 के ऊपरी और 7,746.05 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में हालांकि मिला-जुला रुख देखा गया। मिडकैप 10.71 अंकों की गिरावट के साथ 10,924.40 पर और स्मॉलकैप 18.14 अंक की तेजी के साथ 11,575.66 पर बंद हुआ।

बीएसई के 19 में से 12 सेक्टरों में तेजी रही। स्वास्थ्य सेवा (0.77 फीसदी), रियल्टी (0.50 फीसदी), उपभोक्ता गैर अनिवार्य वस्तु एवं सेवाएं (0.34 फीसदी), वित्त (0.33 फीसदी) और बैंकिंग (0.30 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे- तेज उपभोक्ता खपत वस्तु (2.45 फीसदी), ऊर्जा (1.07 फीसदी), धातु (0.77 फीसदी), तेल एवं गैस (0.46 फीसदी) और वाहन (0.20 फीसदी)।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493