बीजिंग, 4 अगस्त (आईएएनएस)। चीन की सेना में नई नियुक्तियों के दौर में बड़ा फेरबदल करते हुए युवा चेहरों को जगह दी गई है। मंगलवार को जारी मीडिया रपट से यह जानकारी प्राप्त हुई।
‘बीजिंग यूथ डेली’ ने ‘चाइना डेली’ की खबर के हवाले से बताया कि इस फेरबदल के तहत सेना में भर्ती हुए कम से कम 16 अधिकारियों का जन्म 1955 से 1959 के बीच हुआ और कम से कम तीन अधिकारियों का जन्म 1960 के बाद हुआ।
इन तीन में से एक लिउ झेन्ली को चीन के सशस्त्र पुलिस बल का नया ‘चीफ ऑफ स्टाफ’ नियुक्त किया गया है, जो उनके कमांड स्तर में सबसे युवा हैं।
सूत्रों के मुताबिक, इस उच्चस्तरीय बदलाव में सेना, नौसेना, वायुसेना और सैन्य अकादमियां शामिल हैं।
यह खबर केंद्रीय सैन्य आयोग द्वारा 10 वरिष्ठ सैन्य अधिकारी और सैन्य पुलिस अधिकारियों की पदोन्नति कर जनरल बना देने के बाद आई है।
इन पदोन्नतियों की घोषणा शुक्रवार को पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के स्थापना दिवस की 88वीं वर्षगांठ की पूर्वसंध्या पर की गई थी।
पीएलए नौसेना पॉलिटिकल कमिश्नर मियाओ हुआ (60) चीन में 38 जनरलों में सबसे युवा हैं।
राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा कि सैन्य फेरबदल का उद्देश्य सेना को मजबूती देना है।
dharmpath.com dharmpath