एमओसी के प्रवक्ता शेन डानयांग ने मंगलवार को एक सम्मेलन में कहा कि दोनों देशों के बीच एफटीए होने के बाद चीनी निवेश में वृद्धि होगी, जिसके बाद आस्ट्रेलिया में परिवहन, दूरसंचार, पर्यटन, पर्यावरण, विद्युत बुनियादी ढांचे में सुधार में मदद मिलेगी।
शेन ने कहा, “चीनी निवेश से स्थानीय रोजगार पर प्रभाव नहीं पड़ेगा बल्कि इससे अधिक रोजगारों का सृजन होगा।”
उन्होंने आस्ट्रेलिया मीडिया द्वारा प्रकाशित और प्रचारित की जा रही उस खबर के बाद यह टिप्पणी दी, जिसमें कहा गया था कि आस्ट्रेलिया में हजारों की संख्या में यूनियन कार्यकर्ताओं ने पिछले सप्ताह सिडनी में एफटीए के विरोध में रैली निकाली। इन लोगों को एफटीए से अपनी रोजागर के खोने का खतरा सता रहा है।
दोनों देशों के बीच जून में एफटीए पर हस्ताक्षर हुए थे, जिसमें द्विपक्षीय व्यापार और निवेश पर कई प्रतिबंधों को हटाया गया है।
एमओसी के प्रवक्ता ने कहा कि चीन ने अपने देश में आस्ट्रेलिया के नागरिकों की यात्रा और प्रवास को अधिक सुगम बनाने का वादा किया है।
शेन का कहना है कि कुछ मीडिया रपटें पक्षपातपूर्ण हैं।
dharmpath.com dharmpath