दक्षिण चीन सागर पर आसियान के साथ मिलकर काम करेगा चीन : वांग यी

उन्होंने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि चीन और आसियान दक्षिण चीन सागर मुद्दे को सुलझाने के लिए दोहरा दृष्टिकोण रखने के लिए सहमत हैं।

चीन के विदेश मंत्री ने कहा कि डीओसी और सीओसी पर समान काम हुआ है। कुछ दिन पहले तियानजिन में नौंवे चीन-आसियान बैठक में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बातचीत में इस दिशा में पहले ही उचित कदम उठाए जा चुके हैं।

उदाहरण के लिए, सभी पक्ष सीओसी पर चर्चा के लिए तैयार हो गए हैं और इसके साथ ही महत्वपूर्ण और जटिल मुद्दों पर चर्चा के लिए एक नए चरण के तहत बातचीत की जाएगी।

उन्होंने कहा कि चीन और आसियान सीओसी ढांचे के निर्माण के लिए सामान्य तत्वों पर काम शुरू करेंगे। यी के मुताबिक, तियानजिन में बैठक के दौरान, चीन और दक्षिणपूर्व एशिया के वरिष्ठ राजनयिक प्रसिद्ध व्यक्तियों और विशेषज्ञों के समूह (ईपीईजी) की स्थापना के लिए सहमत हो गए हैं। इसकी स्थापना जल्द से जल्द की जाएगी ताकि सीओसी चर्चा के दौरान विशेषज्ञता प्रदान कराई जा सके।

इसके साथ ही चीन और आसियान देशों के बीच दो प्रमुख केंद्रों की भी स्थापना की जाएगी, जिसका ध्यान समुद्री खोज और बचाव कार्यो के साथ-साथ समुद्री आपातकालीन स्थितियों में कार्रवाई करने पर भी होगा।

वांग ने कहा कि डीओसी के क्रियान्वयन के संदर्भ में चीन और आसियान समुद्री नौपरिवहन सुरक्षा, खोज और बचाव, समुद्री विज्ञान और चीन-आसियान सहयोग को उन्नत बनाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय अपराधों का मुकाबला करने जैसे क्षेत्रों में सहयोग करने के लिए सहमत हो गए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493