हुआवे ने आईसीटी के बुनियादी ढांचे में विकास, आईसीटी साक्षरता व क्षेत्रीय आईसीटी विकास योजना पर सलाहकार के रूप में सेवा उपलब्ध कराने के लिए दक्षिणी अफ्रीकी दूरसंचार संगठन (एसएटीए) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया है।
एसएटीए के कार्यकारी सचिव व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जैकब मुनादावाफा ने एक साक्षात्कार में कहा कि क्षेत्र के आईसीटी उद्योग को दोनों पक्ष मिलकर कैसे समर्थन करेंगे, इस पर लंबे समय तक विचार-विमर्श के बाद समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया। उन्होंने कहा कि हुआवे आईसीटी उद्योग में सॉल्यूशंस व सर्विसेज का एक प्रमुख आपूर्तिकर्ता है, जिसके कारण ही एसएटीए ने हुआवे को अपना साझेदार चुना है।
उल्लेखनीय है कि हुआवे वैश्विक तौर पर एक प्रमुख आईसीटी सॉल्यूशंस प्रदाता है और फॉर्च्यून ग्लोबल 500 की सूची में शामिल है। इसके दूरसंचार उत्पाद, सूचना प्रौद्योगिकी उत्पाद तथा सॉल्यूशंस, स्मार्ट उपकरणों को 170 से अधिक देशों में स्वीकार किया गया है और दुनिया की एक तिहाई आबादी तक इसके उत्पादों की पहुंच है।
dharmpath.com dharmpath