रवांडा में चीन वित्तपोषित नलकूपों से 7,700 परिवारों को लाभ मिलेगा

चीन सरकार ने परियोजना के तहत 15 लाख अमेरिकी डॉलर की लागत वाले 58 नए नलकूपों के निर्माण में वित्तीय मदद की है।

उत्तरी रवांडा के मुसांजे जिला में नलकूपों के उद्घाटन के मौके पर रवांडा के प्राकृतिक संसाधन मंत्री विंसेंट बिरूता ने जिलों व निवासियों से नलकूपों की रक्षा का आह्वान किया।

स्वास्थ्य के लिए स्वच्छ जल की महत्ता पर जोर देते हुए मंत्री ने नलकूप की तुलना पेय जल के अन्य प्रमुख स्रोतों से की।

बिरूता ने कहा कि नलकूपों का निर्माण तब किया गया है, जब शोध में यह बात सामने आई है कि देश के उत्तरी व पश्चिमी प्रांत में जमीन के अंदर पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध है।

उन्होंने कहा कि नलकूपों के खराब होने की स्थिति में उसकी मरम्मत के लिए 22 स्थानीय तकनीशियनों को प्रशिक्षित किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493