चाइना एरोस्पेस साइंस एंड टेक्नोलॉजी कार्पोरेशन (सीएएसटीसी) के उप प्रबंधक यांग बाओहुआ ने रविवार को बताया कि चीन 2020 तक 200 से अधिक अंतरिक्ष यान को प्रक्षेपित करना चाहता है और इसके लिए औसतन प्रति वर्ष लगभग 30 प्रक्षेपण किए जाने की उम्मीद है।
चीन के कैरियर रॉकेट टेक्नोलॉजी रिसर्च इंस्टीट्यूट के अनुसार, चीन की साल की दूसरी छमाही में लांग मार्च-5 लांच करने की योजना है।
लांग मार्च-7 देश का सबसे बड़ा मालवाहक रॉकेट है और इसे पृथ्वी की कक्षा में 25 टन वजनी सामान ले जाने के लिए बनाया गया है। यह चेंग-5 चंद्र अन्वेषण यान और चीन के अंतरिक्ष स्टेशन के कोर मॉड्यूल तथा मंगल खोजी यान को भी ले जा सकता है।
dharmpath.com dharmpath