कोलकाता, 27 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के एक घर में देसी बम बनाने के दौरान विस्फोट हो गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य लोग घायल हो गए।
पुलिस ने सोमवार को बताया कि शमशेरगंज इलाके के एक घर में रविवार रात देसी बम बनाए जा रहे थे, उसी दौरान एक बम फट गया।
बम फटने से शेख शौकत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है।
dharmpath.com dharmpath