शंघाई नगर स्वास्थ्य और परिवार नियोजन आयोग के अनुसार, यह 50 वर्षीय व्यक्ति शंघाई का रहने वाला है। फिलहाल वह अस्पताल में भर्ती है और उसका इलाज चल रहा है।
एवियन इन्फ्लूएंजा (एच7एन9) बर्ड-फ्लू जैसी घातक बीमारी के लिए जिम्मेदार विषाणु का एक प्रकार है, जो केवल पक्षियों में पाया जाता था। मानव में इस वायरस की मौजदूगी का मामला चीन में मार्च 2013 में पहली बार सामने आया था।
इस वायरस के प्रकोप की संभावना सर्दियों और वसंत के मौसम में अधिक होती है।
पिछले साल सर्दियों में चीन के कई प्रांतों में इस वायरस के प्रकोप के मामले देखे गए थे। वायरस प्रभावित इलाकों में गुआंग्डोंग, शंघाई, यांग्शी थे।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को संक्रमण के जोखिम को कम करने के लिए मुर्गीपालन में सफाई बरतने की सलाह दी है।
dharmpath.com dharmpath