लॉस एंजेलिस, 1 जनवरी (आईएएनएस)। संगीतकार टॉमी ली ने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल का अश्लील वीडियो देखने की इच्छा जाहिर की है।
जब ली से पूछा गया कि वह किस तरह का अश्लील वीडियो देखना चाहेंगे, इस पर उन्होंने कहा, “मजेदार कौन हो सकता है? शायद यह अजीब है, लेकिन ओबामा और उनकी पत्नी का वीडियो कितना रोमांचक होगा। यह कितना अजीब होगा। निश्चित रूप से इस तरह का रोमांचक वीडियो आपको देखने नहीं मिल सकता।”
उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि अश्लील से ज्यादा रोमांचकारी मजेदार होगा, क्योंकि यहां बहुत से सेक्सी लोग हैं।”
वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ की रपट के मुताबिक, ली की पूर्व पत्नी और अभिनेत्री पामेला एंडरसन के साथ उनका वीडियो लाखों लोग देख रहे हैं। इसके बावजूद उन्होंने साझा किया कि मुझे नहीं पता कि लोग क्यों घटिया वीडियो देखना चाहते हैं।
उन्होंने कहा, “मुझे नहीं पता लोग क्यों इसे देखना चाहते हैं।”
dharmpath.com dharmpath