नई दिल्ली, 2 जनवरी (आईएएनएस)। अफगानिस्तान में मध्यम तीव्रता के भूकंप से शनिवार को पूरे उत्तर भारत में भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए।
अधिकारियों ने बताया कि अपराह्न् 2.07 बजे आए भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के जर्म के पास हिंदू कुश पहाड़ी क्षेत्र था।
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.8 मापी गई है, जबकि अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.3 बताई है।
फिलहाल, किसी भी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
dharmpath.com dharmpath