मैसूर, 2 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो दिवसीय कर्नाटक दौरे को लेकर मैसूर में तैयारियां जोरों पर हैं। मोदी शनिवार शाम यहां पहुंच रहे हैं।
राज्य के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार मोदी मैसूर की यात्रा पर आ रहे हैं। वह रविवार को यहां मैसूर विश्वविद्यालय परिसर में 103वें भारतीय विज्ञान कांग्रेस का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा शनिवार को वे दो अन्य कार्यक्रमों में भाग लेंगे।”
मैसूर कर्नाटक की सांस्कृतिक राजधानी के रूप में मशहूर है। यह बेंगलुरू से 140 किलोमीटर की दूरी पर है। मोदी यहां ललितामहल पैलेस होटल में ठहरेंगे।
dharmpath.com dharmpath