चीन के केंद्रीय बैंक ने बाजार में तरलता बढ़ाई

पीबीओसी ने सोमवार से शुक्रवार तक की अवधि तक के लिए 395 अरब युआन (61.16 अरब डॉलर) के सात-दिवसीय रिवर्स रिपर्चेज समझौते (रेपो) किए। इस प्रक्रिया के तहत पीबीओसी वाणिज्यिक बैंकों से इस समझौते के तहत प्रतिभूति खरीदता है कि इसे भविष्य में वापस बेच दिया जाएगा। ये रिवर्स रेपो 2.25 फीसदी यील्ड पर किए गए।

इसके साथ ही इस सप्ताह 380 अरब युआन के पुराने रिवर्स रेपो परिपक्व हो जाने से हालांकि इतनी राशि की तरलता घट गई है, जिसके कारण ताजा रिवर्स रेपो से बाजार में 15 अरब युआन की शुद्ध नकदी ही बढ़ी है।

उल्लेखनीय है कि पीबीओसी ने चीन के वित्त बाजार में गत सप्ताह भी 180 अरब युआन की शुद्ध तरलता बढ़ाई थी।

विश्लेषकों के मुताबिक, पीबीओसी द्वारा लगातार बाजार की तरलता बढ़ाने से यह पता चलता है कि बाजार में नकदी की स्थिति तनावपूर्ण है।

शुक्रवार के अंतरबैंक बाजार में रातभर वाली शंघाई इंटरबैंक ऑफर्ड रेट (शिबॉर) घटकर 2.014 फीसदी दर्ज की गई। यह दर गुरुवार को 2.017 फीसदी थी, जो गत एक महीने का ऊपरी स्तर था। शिबॉर वह दर है, जिस पर वाणिज्यिक बैंक एक-दूसरे को ऋण देते हैं।

दो सप्ताह के ऋण के लिए शिबॉर शुक्रवार को 3.3 आधार अंक बढ़कर 2.821 फीसदी हो गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493