सऊदी अरब में मोदी का आधिकारिक स्वागत

रियाद, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। सऊदी अरब के शाह सलमान बिन अब्दुलअजीज अल सऊद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सऊदी अरब की द्विपक्षीय यात्रा के दूसरे और अंतिम दिन उनका आधिकारिक स्वागत किया।

शाह सलमान ने मोदी और उनके प्रतिनिधिमंडल की यहां रॉयल कोर्ट में आगवानी की।

शाह ने प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान में दोपहर के भोज का आयोजन किया।

दोनों पक्षों के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तरीय वार्ता के बाद समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।

आतंकवाद से मुकाबला, ऊर्जा सहयोग और व्यापार एवं निवेश रविवार की वार्ता के एजेंडे में प्रमुख हैं।

सऊदी अरब भारत में कच्चे तेल का सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता होने के साथ ही भारत का चौथा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है।

इससे पूर्व रविवार को मोदी ने यहां केवल महिलाओं के आईटी केंद्र ‘टाटा कंसल्टेसी सर्विसिज’ (टीसीएस) का दौरा किया था और उसके बाद सऊदी चैंबर ऑफ कॉमर्स को संबोधित किया था।

सऊदी अरब मोदी की तीन देशों की पांच दिवसीय यात्रा का सबसे अंतिम पड़ाव है।

मनमोहन सिंह की 2010 की यात्रा के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली सऊदी अरब यात्रा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493