बीजिंग, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। चीन के केंद्रीय बैंक पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना (पीबीओसी) ने रविवार को वर्ष 2016 के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्ययोजना पेश की।
समाचार पत्र ‘पीपुल्स डेली’ की रिपोर्ट के मुताबिक, पीबीओसी ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि देश की मौद्रिक नीति से अधिक्षमता में कटौती, भंडारण कम करने, कारोबार करने में आसानी और खामियों को दुरुस्त करने में मदद मिलेगी।
केंद्रीय बैंक बाजार स्थितियों के अनुरूप विभिन्न क्षेत्रों को आवासीय ऋण देना जारी रखेगा। मौद्रिक प्रशासन ग्रामीण लोगों के लिए बैंक ऋण देगा।
पीबीओसी गैर निष्पादित संपत्तियों के सिक्युरिटाइजेशन के लिए पायलट परियोजना शुरू करेगा।
बैंक गरीबी से निजात दिलाने के लिए सटीक कदम भी उठाएगा। इसके साथ ही 2016 में इंटरनेट वित्तपोषण जोखिमों को कम करने पर काम किया जाएगा।
dharmpath.com dharmpath