नई दिल्ली, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि लोकसभा और राज्यों के विधानसभा चुनाव एक साथ आयोजित होने चाहिए, क्योंकि अलग-अलग चुनाव कराने से आर्थिक विकास को धक्का लगता है।
मोदी ने यहां मुख्यमंत्रियों और उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों के एक सम्मेलन में कहा, “राज्य विधानसभा और लोकसभा के चुनाव एक साथ आयोजित कराए जा सकते हैं, ताकि आर्थिक विकास और निर्णय लेने की प्रक्रिया में कोई बाधा न आए।”
मोदी ने कहा कि चुनाव की घोषणा के बाद आदर्श आचार संहिता लागू होने से निर्णय लेने की प्रक्रिया बाधित हो जाती है।
मोदी ने कहा कि सरकार लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराने के विकल्प पर विचार कर रही है, लेकिन इस दिशा में कोई भी कदम विभिन्न हितधारकों और राजनीतिक दलों की प्रतिक्रिया पर निर्भर है।
dharmpath.com dharmpath