चीन के कॉमेडियन ने कार्नेगी हॉल में दी प्रस्तुति

वह अपने लोकप्रिय शो ‘शंघाई स्टाइल स्मॉल टॉक’ के लिए जाने जाते हैं।

शो ‘सिंग आवर जेनरेशन सांग्स, टेल माई ऑन जोक्स’ के जरिये पहली बार चीन के स्टैंड अप कॉमेडियन ने प्रस्तुति दी। कार्नेगी हॉल विश्व का सबसे प्रख्यात स्थल है। इसका निर्माण 1890 में किया गया था।

झू ने शो शुरू करने से पहले कहा, “मैं कई बार न्यूयॉर्क आया हूं, लेकिन इस शहर में मैंने पहली बार प्रस्तुति दी है।”

गौरतलब है कि दो घंटे तक चले इस शो में चीन के विभिन्न कालों के कई चीनी गानों का भी इस्तेमाल किया गया। सफेद सूट पहने झू के शो शुरू करने से पहले चीन का राष्ट्रगान बजाया गया।

सफेद सूट पहने झू काफी फब रहे थे। उन्होंने लगभग 2,800 दर्शकों के सामने प्रस्तुति दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493