सीरिया में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में 29 विद्रोही मरे

ब्रिटेन की मानवाधिकार संस्था सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर हयूमन राइट्स के मुताबिक, अलेप्पो में आपूर्ति मार्ग को दोबारा खोलने के प्रयास असफल रहने के दौरान विद्रोही मारे गए। इसमें अलकायदा संबद्ध नुसरा फ्रंट के सदस्य भी शामिल हैं। सीरिया की सेना ने गुरुवार को विद्रोहियों के एकमात्र आपूर्ति मार्ग को काट दिया था।

नुसरा फ्रंट ने शनिवार शाम को कास्टेलो मार्ग पर दोबारा कब्जे के करने के लिए संघर्ष का ऐलान किया। यह आखिरी मार्ग है, जो उत्तरी अलेप्पो को विद्रोहियों के कब्जे वाले पूर्वी अलेप्पो से जोड़ता है।

विद्रोहियों ने पूर्वी अलेप्पो के कई जिलों पर कब्जा कर रखा है और वे लगातार सरकार नियंत्रित पश्चिमी हिस्सों में अपनी उपस्थिति बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं।

अलेप्पो, सीरिया का सबे बड़ा शहर है और यह तुर्की की सीमा के पास है। यह सीरियाई सेना और विद्रोहियों के बीच संघर्ष का मुख्य बिंदु है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493