कुआलालंपुर, 10 जुलाई (आईएएनएस)। बोर्नियो द्वीप पर मलेशिया के पूर्वी सबा तट से अबु सयाफ के आतंकवादियों ने तीन नागरिकों को अगवा कर लिया।
समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, वे लहद डालु शहर के पास राफ्टिंग कर रहे थे, जब यह घटना हुई।
लहद डालु शहर सबा के पूर्वोत्तर में स्थित है और फिलीपींस से महज 100 किलोमीटर दूर है, जहां अबु सयाफ गिरोह सक्रिय है।
इस्लामिक स्टेट (आईएस) से निष्ठा जताने वाले इस समूह ने अपनी आतंकवादी गतिविधियों के लिए वित्त जुटाने के उद्देश्य से अपहरण की कई वारदातों को अंजाम दिया है।
इसका संगठन का गठन 1991 में सोवियत संघ के खिलाफ किया गया था और हाल के वर्षो में इसने फिलीपींस में कई हमले किए।
dharmpath.com dharmpath