स्टेट एडमिनिस्ट्रेशन फॉर साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इंडस्ट्री फॉर नेशनल डिफेंस (एसएसएसटीआईएनडी) ने बुधवार को कहा कि चांग-3 चंद्रमा पर 31 महीनों तक काम करता रहा है, इसने अपने 19 महीने के जीवन चक्र से अधिक काम किया।
चांग-3 ने 28 जुलाई को 33वीं चंद्र रात में प्रवेश किया था, चंद्रमा पर एक रात पृथ्वी के लगभग 14 दिनों के बराबर होती है।
एसएएसटीआईएनडी के अनुसार, चांग-3 ने इस दौरान बड़ी संख्या में वैज्ञानिक आंकड़े उपलब्ध किए हैं और जेड रैबिट अपनी तीन महीनों की जीवन अवधि से बाहर जा चुका है।
इस दौरान इसने चांग-3 के लिए पहली बार चंद्रमा की भूगर्भिक परतों की छवियों को प्राप्त करने कई चुनौतियों को पूरा किया है।
dharmpath.com dharmpath