बीजिंग, 6 जून (आईएएनएस)। चीन के गुआंग्दोंग में बुधवार को तूफान ने दस्तक दी, जिससे तेज हवाएं और भारी बारिश हो रही है।
यह इस साल का चौथा तूफान है।
मौसम विभाग का कहना है कि तूफान ने तड़के 6.25 बजे शिनलियाओ में दस्तक की। इस दौरान हवा की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रतिघंटा रही। गुआंग्डोंग और हेनान प्रांतों में तेज हवाओं और तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया गया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने शहर के समुद्री ब्यूरो के हवाले से बताया कि शहर की सभी नावों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है।
dharmpath.com dharmpath