दिल्ली में सुबह आंशिक बदली छाई

नई दिल्ली, 6 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह आंशिक बदली छाई रही। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अधिकारी ने कहा, “दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और धूलभरी आंधी की संभावना है।”

अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 66 प्रतिशत दर्ज की गई।

वहीं, मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 41.6 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ऊपर 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493