भोपाल, 6 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में बुधवार सुबह उमस भरी रही।
मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।
राज्य में बुधवार सुबह से तेज धूप खिली हुई है, वहीं बीते 24 घंटों के दौरान हुई बारिश से उमस बढ़ गई है।
मौसम विभाग के मुताबिक, दिन के साथ रात में भी गर्मी अपना असर दिखाने लगी है। तापमान में हल्की गिरावट आई है, मगर गर्मी और उमस का असर बना हुआ है।
मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में ग्वालियर, चंबल, जबलपुर संभागों सहित राज्य के बड़े हिस्से में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान जताया है।
राज्य के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। बुधवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 28.7 सेल्सियस, इंदौर का 24़ 8 डिग्री, ग्वालियर का 30़ 2 डिग्री और जबलपुर का 31़ 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं, मंगलवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 42़ 8 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 40़ 9 डिग्री, ग्वालियर का 43़ 2 डिग्री और जबलपुर का 42़ 2 डिग्री सेल्सियस रहा।
dharmpath.com dharmpath