चीन के जिनजियांग में 45 आतंकवाािदयों, मानव तस्करों को जेल

स्वायत्त क्षेत्रों की ‘हायर पीपुल्स कोर्ट’ ने गुरुवार को कहा कि इन 45 लोगों पर हाल ही में यिली, अक्सू, होतान, कशगर और करामे में 10 मामलों में मुकदमा चलाया गया।

देश के अन्य भागों में दो मामलों में 18 मानव तस्करों को दोषी ठहराया गया है। इन पर 300 से अधिक लोगों को गैरकानूनी तरीके से वियतनाम की सीमा में दाखिल कराने का आरोप था। इस तरह इन तस्करों ने इससे लगभग 20 लाख युआन (लगभग 312,000 डॉलर) की कमाई की।

मानव तस्करों वे हे और चेन कियानगी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई, जबकि अन्य 16 लोगों को सात साल से लेकर 15 साल की कैद की सजा सुनाई गई है। कशगर में दर्ज एक मामले में पांच स्थानीय नागरिकों को आठ से दस साल की कैद की सजा सुनाई गई है। इन्हें अफगानिस्तान और तजाकिस्तान की सीमा से गिरफ्तार किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493