मास्को, 20 जून (आईएएनएस)। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन 25 जून को चीन का दौरा करेंगे। उनकी चीन यात्रा के दौरान कई द्विपक्षीय समझौतों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है। क्रेमलिन ने सोमवार को एक बयान जारी कर यह जानकारी दी।
समाचार एजेंसी एफे न्यूज के अनुसार, बयान में कहा गया है कि दोनों देशों के बीच व्यापार, आर्थिक, प्रौद्योगिकी, विज्ञान, मानवीय सहायता और निवेश के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए पुतिन और उनके समकक्ष शी जिनपिंग ठोस कदम उठाने पर विचार करेंगे।
दोनों नेता अहम अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों के साथ-साथ बहुस्तरीय और क्षेत्रीय संगठनों जैसे संयुक्त राष्ट्र, जी 20, ब्रिक्स (ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका) में अपने समन्वय को बढ़ाने पर चर्चा करेंगे।
पुतिन उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद से चीन के लिए रवाना होंगे। वह ताशकंद में 23 और 24 जून को होने जा रहे शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।
चीन, कजाकिस्तान, किर्गिजस्तान, रूस और उज्बेकिस्तान एससीओ के सदस्य हैं।
dharmpath.com dharmpath