विश्व के पूर्व 110 मीटर हर्डल विजेता और ओलंपिक चैम्पियन ने ट्विटर के समान चीन में लोकप्रिय सोशल साइट सिना वीबो पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें दो हाथों की सबसे छोटी उंगलियों को आपस में एक लाल धागे से जुड़ा हुआ दिखाया गया है। उन्होंने दिग्गज एथलीट वु शा का जिक्र किया, जो उनकी मौजूदा प्रेमिका मानी जा रही हैं।
वु (30) ने एशियन एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2003 में पोल वॉल्ट खिताब और 2009 में राष्ट्रीय गेम्स में खिताब जीता था।
लियु ने 2004 एथेंस ओलंपिक्स खेलों में 110 मीटर हर्डल दौड़ जीती थी और 2014 में उन्होंने संन्यास ले लिया था। उनका उनकी अभिनेत्री पत्नी जी तियान के साथ पिछले साल जून में तलाक हो गया था। उनकी शादी नौ माह चली।
dharmpath.com dharmpath