नई दिल्ली, 9 जनवरी (आईएएनएस)। सेंसर बोर्ड में सुधार के लिए गठित समिति के सदस्यों ने शनिवार को केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अरुण जेटली से मुलाकात की और विभिन्न मुद्दों पर उनसे विचार-विमर्श किए।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जेटली के साथ समिति के सदस्यों की बैठक के दौरान केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्यमंत्री राज्यवर्धन सिंह भी उपस्थित थे।
सरकार ने फिल्मकार श्याम बेनेगल की अगुआई में इस समिति का गठन किया है। इस समिति को सेंसर बोर्ड में सुधार के लिए दो महीने के अंदर अपनी रपट प्रस्तुत करने को कहा गया है। इस समिति में फिल्मकार राकेश ओमप्रकाश मेहरा, विज्ञापन गुरु पीयूष पांडे और फिल्म आलोचक भावना सोमैया शामिल हैं।
राष्ट्रीय फिल्म विकास परिषद के कार्यकारी अधिकारी नीना लाठ गुप्ता और संयुक्त सचिव (फिल्म) संजय मूर्ति भी इस समिति के सदस्य हैं।
dharmpath.com dharmpath