चीन के प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख से मुलाकात की

ली ने दोनों देशों के बीच उच्चस्तरीय संपर्क को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच सैन्य संबंधों में मजबूती से इनके आर्थिक सहयोग को भी मजबूती मिली है।

ली ने कहा कि दोनों देशों को आर्थिक सहयोग और सुरक्षा सहयोग को गाड़ी के दो पहियों की तरह आगे बढ़ाना चाहिए।

ली ने कहा कि चीन और पाकिस्तान शांति व सुरक्षा के लिए वैश्विक एवं क्षेत्रीय मुद्दों पर संचार एवं समन्वय को बढ़ाएंगे।

ली के मुताबिक, चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा योजना दोनों देशों की सिर्फ सर्वाधिक महत्वपूर्ण परियोजना ही नहीं है बल्कि यह पूरे क्षेत्र के लिए विकास एवं समृद्धि का स्रोत भी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493