कोलकाता, 17 मई (आईएएनएस)। कोलकाता हवाईअड्डे पर एक बांग्लादेशी नागरिक को 36 लाख रुपये से अधिक मूल्य के सोने के साथ गिरफ्तार किया गया है।
खुफिया एजेंसियों की सूचना के आधार पर एयर इंटेलिजेंस यूनिट के अधिकारियों ने सोमवार रात कुआलालंपुर से आ रहे विमान में अब्दुल कय्यूम (33) को रोका।
कस्टम अधिकारी के मुताबिक, “बांग्लादेश का नागरिक कय्यूम कुआलालंपुर से कोलकाता आ रहा था। उसके कब्जे से 36.72 लाख रुपये मूल्य की सोने की 12 ईंटें बरामद की गई हैं। इनका वजन 1.2 किलोग्राम है।”
dharmpath.com dharmpath