चीन के बाजार में तेजी (लीड-1)

बीजिंग, 29 जुलाई (आईएएनएस)। चीन के शेयर बाजारों में दो दिन की गिरावट और सरकार द्वारा बाजार को संबल देने का वादा करने के बाद बुधवार को तेजी दर्ज की गई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के मुताबिक, शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 3.44 फीसदी तेजी के साथ 3,789.17 पर बंद हुआ। शेंझेन कंपोनेंट इंडेक्स 4.11 फीसदी तेजी के साथ 12,823.07 पर बंद हुआ।

चाइनेक्स्ट इंडेक्स 4.33 फीसदी तेजी के साथ 2,693.87 पर बंद हुआ।

चीन प्रतिभूति नियामकीय आयोग ने मंगलवार को कहा था कि सोमवार को हुई भारी गिरावट के लिए जिम्मेदार अनियमितता की वह जांच कर रहा है।

यह गत आठ वर्ष में किसी भी एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट थी।

इस गिरावट के बाद बाजार को संबल देने के लिए सरकार ने कई कदम उठाए हैं, जिसके तहत नए शेयरों की संख्या सीमित करना, शॉर्ट सेलिंग पर पुलिस कार्रवाई और बड़े शेयरधारकों द्वारा शेयरों की बिक्री पर छह महीने की पाबंदी शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493