कुआलालंपुर, 29 जुलाई (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक संघ (आईओसी) के अध्यक्ष थॉमस बाख ने बुधवार को कहा कि रियो ओलम्पिक-2016 में नौकायन स्पर्धाओं के लिए खाड़ी की सफाई की गंभीर चुनौती है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, पिछले कुछ महीनों में गुआनाबारा की खाड़ी में होने वाले नौकायन स्पर्धाओं में हिस्सा लेने वाले एथलीटों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं व्यक्त की गईं।
रियो ओलम्पिक को लेकर यह चिंता तब और बढ़ गई, जब राज्य सरकार ने तय समयसीमा के भीतर प्रदूषण को मानक स्तर के अनुरूप कम कर पाने पर हाथ खड़े कर दिए।
आईओसी के एक्जियक्यूटिव बोर्ड की बैठक के दूसरे दिन बाख ने कहा, “कुछ मुद्दे हैं जिस पर हमने आज (बुधवार) फिर से विचार-विमर्श किया। खाड़ी की सफाई को लेकर कुछ उपाय किए जाने हैं वह दो स्तर पर हैं : पहले तो वे उपाय हैं जिन्हें शुरू किया जा चुका है और दूसरे वे उपया हैं जिन्हें एथलीटों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के लिए ओलम्पिक के दौरान अपनाया जाएगा।”
टोक्यो ओलम्पिक-2020 के लिए नए ओलम्पिक स्टेडियम के निर्माण पर आ रही लागत के कारण जापान सरकार द्वारा स्टेडियम का डिजाइन का नकार दिए जाने पर बाख ने कहा कि नए डिजाइन पर आईओसी शुरू से नजर रखेगी, क्योंकि इस समय डिजाइन को कैंसल करने का मतलब है कि तय समय पर स्टेडियम नहीं बन पाएगा।
dharmpath.com dharmpath