मोदी की बिहार में अगले माह 3 जनसभाएं

नई दिल्ली, 29 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने बिहार में 3 ‘परिवर्तन रैलियां’ संबोधित कर सकते हैं। पार्टी सूत्रों ने बुधवार को यहां यह जानकारी दी।

मोदी की जनसभा गया में नौ अगस्त को, सहरसा में 19 अगस्त को, जबकि भागलपुर में 30 अगस्त को हो सकती है।

भाजपा के एक नेता ने कहा कि जनसभा स्थल का चुनाव इस प्रकार होगा कि वह बिहार के कम से कम 10 जिलों को कवर करे।

मोदी ने 25 जुलाई को मुजफ्फरपुर में एक जनसभा को संबोधित किया था और जनता दल (युनाइटेड) के नेता नीतीश कुमार तथा राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता लालू प्रसाद की चुटकी ली थी।

बिहार विधानसभा का कार्यकाल इस साल नवंबर में पूरा होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493