फ्लूमिनेंस के लिए दोस्ताना मैच खेलेंगे रोनाल्डिन्हो

रियो डी जनेरियो, 29 जुलाई (आईएएनएस)। ब्राजीलियाई फुटबाल क्लब फ्लूमिनेंस अगले वर्ष जनवरी में अमेरिका में सत्र पूर्व टूर्नामेंट में हिस्सा लेगा, जिसमें पूर्व ब्राजीलियाई स्ट्राइकर रोनाल्डिन्हो भी हिस्सा लेंगे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, फ्लूमिनेंस ने दो बार के फीफा वर्ल्ड प्लेयर ऑफ द ईयर रहे रोनाल्डिन्हो से मंगलवार को इस दोस्ताना टूर के लिए करार किया है।

फ्लूमिनेंस के अध्यक्ष पीटर सीमसेन ने कहा, “अगले वर्ष जनवरी में हम टूर्नामेंट में हिस्सा लेने अमेरिका जा रहे हैं। रोनाल्डिन्हो इस टूर्नामेंट के मुख्य आकर्षण होंगे।”

सीमसेन ने हालांकि यह नहीं बताया कि इस टूर्नामेंट में और कौन से क्लब हिस्सा लेंगे या टूर्नामेंट का आयोजन कहां होगा।

रोनाल्डिन्हो हालांकि टूर्नामेंट से पहले ही शनिवार को मराकाना स्टेडियम में ग्रेमियो के खिलाफ होने वाले मैच से फ्लूमिनेंस के लिए पदार्पण कर सकते हैं।

रोनाल्डिन्हो ने क्लब के साथ अभ्यास शुरू कर दिया है और इसी सप्ताह उनका स्वास्थ्य परीक्षण होना है। उन्होंने 11 जुलाई को फ्लूमिनेंस से करार किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493