झांगजिआको में अक्षय ऊर्जा जोन को मंजूरी

बीजिंग से लगभग 200 किलोमीटर दूर यह शहर पवन ऊर्जा तथा सौर ऊर्जा उत्पादन के लिए उपयुक्त है और देश के नियोजित नए ऊर्जा ठिकानों में से एक है।

प्रदर्शन जोन में एक निम्न कार्बन ओलंपिक क्षेत्र बनाने की योजना है, जिसका उद्देश्य ओलंपिक केंद्र तथा स्थलों की बिजली जरूरतें अक्षय ऊर्जा के माध्यम से पूरा करना है।

योजना के मुताबिक, प्रदर्शन जोन में खपत होने वाली 55 फीसदी बिजली की आपूर्ति वर्ष 2020 तक अक्षय ऊर्जा के माध्यम से होगी और इस क्षेत्र में स्थित 40 फीसदी औद्योगिक इकाइयां शून्य कार्बन उत्सर्जन सुनिश्चित करेंगी।

शीतकालीन ओलंपिक में झांगजिआको बीजिंग का साझेदार है, इसलिए झांगजिआको में बायथलॉन, नॉर्डिक कंबाइंड, स्की जंपिंग, स्नोबोर्ड तथा फ्रीस्टाइल स्कीइंग जैसे खेल हो सकते हैं। अलमाटी तथा कजाकिस्तान भी दावेदारों की सूची में शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति मेजबान शहर की घोषणा कुआलालंपुर में 31 जुलाई को करेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493