बीजिंग, 10 अगस्त (आईएएनएस)। चीन के शेयर बाजारों में सोमवार को सुबह के कारोबार में तेजी देखी गई।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक सुबह के कारोबार में शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 3.2 फीसदी बढ़कर 3,864.1 पर और शेंझेन कंपोनेंट इंडेक्स को 2.77 फीसदी तेजी के साथ 13,106.46 पर देखा गया।
सरकारी कंपनियों (एसओई) में सुधार की उम्मीद से बाजार में तेजी आई है।
मीडिया रपटों के मुताबिक सरकार एसओई को सुधार कर प्रतिस्पर्धी बनाना चाहती है।
इन एसओई कंपनियों में विशेष तौर पर तेजी देखी गई।
चाइनेक्स्ट इंडेक्स 3.63 फीसदी तेजी के साथ 2,670.5 पर देखा गया।