चीन के यांग्त्जे नदी डेल्टा में 144 घंटों का वीजा मुक्त प्रवेश

लोक सुरक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि नई नीति मंगलवार को पेश की गई, जिसमें अमेरिका, रूस, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस व जापान सहित 51 देशों व क्षेत्रों के यात्री शामिल हैं।

यदि किसी पर्यटक के पास थर्ड कंट्री वीजा व 144 घंटों में देश तथा क्षेत्र को छोड़ने के लिए टिकट हो तो शंघाई एयर, समुद्र व रेलवे बंदरगाह, जियांगशु प्रांत के नानजियांग लुकोउ अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा तथा झेजियांग प्रांत के हांगझू शियाओशान अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे से आने वाले लोग यांग्त्जे नदी डेल्टा का आनंद 144 घंटे तक उठा सकते हैं।

शंघाई, झेजियांग की राजधानी हांगझू तथा जियांगशु की राजधानी नियानजिंग ने साल 2013 से ही अंतर्राष्ट्रीय पारगमन यात्रियों को 72 घंटे की वीजा मुक्त प्रवेश की सुविधा दे रखी है।

पहले की नीति के तहत, पारगमन यात्री केवल तीनों शहरों के हवाईअड्डों में ही प्रवेश कर सकते थे और उन्हें शहर के बाहर के इलाकों में घूमने की मंजूरी नहीं थी।

नई नीति पारगमन के समय को दोगुना करने के अलावा, अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों को यांग्त्जे नदी डेल्टा के तीनों प्रांतों की यात्रा करने की मंजूरी प्रदान करता है, जो चीन का आर्थिक शक्ति केंद्र है।

मंत्रालय ने कहा कि यह कदम अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन, वाणिज्यिक व व्यापार सहयोग तथा प्रतिभाओं के आवागमन को बढ़ावा देने का प्रयास है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493