मलेशिया में नौका पलटी, 13 इंडोनेशियाई आव्रजकों की मौत

कुआलालंपुर, 26 जनवरी (आईएएनएस)। मलेशिया के जोहोर राज्य में मंगलवार को एक नौका के पलटने से इसमें सवार इंडोनेशिया के 13 अवैध आव्रजकों की मौत हो गई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, तेज हवाओं और लहरों के कारण नौका पलट गई।

पुलिस ने एक तलाशी-बचाव अभियान शुरू किया है। इस अभियान में 16 समुद्री पुलिसकर्मी और सात पुलिसकर्मी शामिल हैं।

पुलिस प्रमुख का कहना है कि समुद्र तट पर लहरों के साथ बहकर आए नौ महिलाओं और चार पुरुषों के शव बरामद किए गए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493