चीन के युआन में कमजोरी

बीजिंग, 20 फरवरी (आईएएनएस)। चीन की मुद्रा युआन में शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 287 आधार अंकों की कमजोरी है।

चाइना फॉरेन एक्सचेंज ट्रेडिंग सिस्टम के मुताबिक, यह 287 आधार अंकों की कमजोरी के साथ 6.8743 पर है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन के हाजिर विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में युआन को प्रत्येक कारोबारी दिन केंद्रीय समता मूल्य से अधिकतम दो फीसदी कमजोर होने या मजबूत होने दिया जा सकता है।

डॉलर के मुकाबले युआन का केंद्रीय समता मूल्य प्रत्येक कारोबारी दिन अंतरबैंक बाजार खुलने से पहले बाजार के विविध घटकों द्वारा पेश मूल्य के भारित औसत के बराबर होता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493