ट्रंप की नीतियों की आलोचना करने पर वरिष्ठ अधिकारी बर्खास्त

न्यूयॉर्क, 20 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी को ट्रंप की नीतियों की आलोचना करना महंगा पड़ा।

ट्रंप की मेक्सिको को लेकर उनकी नीतियों की आलोचना करने पर अधिकारी को बर्खास्त कर दिया गया।

वेबसाइट ‘डब्ल्यूसीवीबी डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने पिछले महीने राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के पश्चिमी हैमीस्फेयर प्रभाग के प्रमुख पद के लिए क्रेग डिएरे को नियुक्त किया था लेकिन शुक्रवार को डिएरे को उस इमारत से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया जहां वह काम करते थे।

रिपोर्ट के मुताबिक, “व्हाइट हाउस के वरिष्ठ अधिकारी ने पुष्टि करते हुए कहा कि डिएरे अब एनएससी में काम नहीं करते।”

इस अधिकारी ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर यह जानकारी दी।

अन्य अधिकारियों का मानना है कि डिएरे को हाल ही में वाशिंगटन में एक निजी वार्ता के दौरान उनके बयानों को लेकर बर्खास्त किया गया है।

इस वार्ता के दौरान डिएरे ने लैटिन अमेरिका को लेकर ट्रंप की नीतियों की आलोचना की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493