जिनान, 20 नवंबर (आईएएनएस/सिन्हुआ)। चीन की यैलो रीवर के आसपास के क्षेत्र में नवंबर माह के दौरान 1,000,00 से अधिक दुर्लभ प्रवासी पक्षियों का आगमन हुआ है, जिसे इस क्षेत्र में पर्यावरण सुधार के एक संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

यैलो रीवर डेल्टा राष्ट्रीय रिजर्व के विशेषज्ञों ने रविवार को कहा कि इस क्षेत्र में सारस की पांच प्रजातियों की खोज हुई है। एक क्षेत्र में एक ही समय में पांच प्रजातियों का होना दुर्लभ बात है।
एशिया में इनकी नौ और पूरे विश्व में इनकी केवल 15 प्रजातियां हैं। अक्टूबर की शुरुआत से इस रिजर्व में 50 पेलेकैनस क्रिसपस (डैलमैटियन पेलिकन) रह रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath