चीन के राष्ट्रपति ने डोनाल्ड ट्रंप को बधाई दी

शी ने कहा कि उन्हें आशा है कि वह और ट्रंप चीन और अमेरिका के संबंधों को बढ़ाने के लिए तथा विश्व के लोगों के फायदे के लिए साथ मिलकर का करेंगे।

ट्रंप को बधाई देते हुए शी ने कहा कि चीन विश्व का सबसे बड़ा विकासशील देश है और अमेरिका सबसे बड़ा विकसित देश। विश्व की शीर्ष अर्थव्यवस्था के रूप में दोनों देश वैश्विक स्तर पर शांति और स्थिरता की स्थापना की जिम्मेदारी को उठा सकते हैं।

शी ने कहा, “मैं चीन और अमेरिका के संबंधों के मूल्य को समझता हूं और आपके साथ साथ दोनों देशों की साझेदारी को हर क्षेत्र में बढ़ाने का इंतजार कर रहा हूं। इस कार्यो को हम बिना संघर्ष, टकराव के, आपसी सम्मान और सहयोग के सिद्धांतों के आधार पर करेंगे, ताकि इससे दोनो देशों के लोगों तथा अन्य देशों को नागरिकों को फायदा मिले।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493