रतलाम, 9 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में जनजातीय युगल को मोहब्बत करना इतना महंगा पड़ा गया कि पंचायत ने युगल के साथ मारपीट की और उनके कपड़े फाड़ने के बाद उन्हें निर्वस्त्र कर घुमाया और बंधक बनाए रखा। पुलिस ने मामला दर्ज कर पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रावटी थाना क्षेत्र के मेघलाखली गांव की 23 वर्षीय शादीशुदा युवती अपने प्रेमी बहादुर के साथ 28 अक्टूबर को भाग गई थी। सोमवार को गांव वालों ने दोनों को मउड़ीपारा गांव से पकड़ा और उनके साथ मारपीट की।
सूत्रों का कहना है कि दोनों प्रेमी युगल पहले से शादीशुदा हैं, और उन्हें गांव में निर्वस्त्र कर घुमाए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर मंगलवार को वायरल हुआ, तब पुलिस हरकत में आई और उसने प्रेमी युगल को मुक्त कराया।
पुलिस अधीक्षक अविनाश शर्मा ने बुधवार को आईएएनएस को बताया,”प्रेमी युगल को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।”
dharmpath.com dharmpath