शी ने ²ढ़ता से इस ‘भयावह क्रूरता’ की निंदा की, जिसमें 84 लोगों की मौत हो गई। उन्होंने पीड़ितों के प्रति संवेदना जताई तथा घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की।
शी ने कहा कि आतंकवाद सभी देशों के लिए एक सामान्य खतरा है और चीन आतंकवाद की निंदा करता है। चीन राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा के लिए फ्रांस की सरकार का समर्थन करता है और आतंकवाद से मुकाबला के लिए सहयोग बढ़ाने को तैयार है, ताकि देनों देशों व दुनिया में शांति एवं सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
dharmpath.com dharmpath