चीन के शेयर बाजार में गिरावट

बीजिंग, 31 जुलाई (आईएएनएस)। चीन के शेयर बाजारों में पिछले दिनों मची भगदड़ के डर से हो रही बिकवाली के कारण शुक्रवार को गिरावट दर्ज की गई।

शंघाई कंपोजिट इंडेक्स (एससीआई) 1.13 फीसदी गिरावट के साथ 3,663.73 पर बंद हुआ। शेंझेन कंपोनेंट इंडेक्स 0.18 फीसदी गिरावट के साथ 12,374.25 पर बंद हुआ।

चाईनेक्स्ट इंडेक्स 0.83 फीसदी गिरावट के साथ 2,539.84 पर बंद हुआ।

एससीआई और शेंझेन कंपोनेंट इंडेक्स में कुल 878.08 अरब युआन का कारोबार हुआ था, जो एक दिन पहले 1,100 अरब युआन था।

चीन के बाजार में इस सप्ताह सोमवार को गत आठ साल की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी। बुधवार को हालांकि इनमें तेजी रही।

एससीआई में जुलाई महीने में 14.3 फीसदी गिरावट दर्ज की गई है, जो 2009 के बाद किसी भी एक महीने में सबसे बड़ी गिरावट है।

बाजार को भूचाल से उबारने के लिए सरकार ने कई कदम उठाए हैं। इसके तहत आईपीओ की संख्या घटा दी गई है। शॉर्ट सेलिंग पर प्रतिबंध लगा दिया गया है और बड़े शेयर धारकों को छह महीने तक बिकवाली करने से रोक दिया गया है।

चीन प्रतिभूति नियामक आयोग (सीएसआरसी) ने शुक्रवार को कहा कि बाजार के उथल-पुथल का एक अन्य प्रमुख कारण प्रोग्राम ट्रेडिंग पर और नियंत्रण लगाया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493