जगद्गुरु कृपालुजी आश्रम में मना गुरु पूर्णिमा का पर्व

प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश), 31 जुलाई (आईएएनएस)। जगद्गुरु श्री कृपालुजी महाराज की अवतार स्थली भक्ति धाम-मनगढ़ में गुरु पूर्णिमा महोत्सव शुक्रवार को भावपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। महोत्सव में देश-विदेश से हजारों की संख्या में पधारे श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।

यहां जारी एक बयान के अनुसार, भक्तिधाम-मनगढ़ में स्थित ‘भक्ति भवन’ नामक साधना भवन साधकों से भरा हुआ था। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर पांच दिवसीय साधना शिविर का भी आयोजन किया गया।

इस अवसर पर श्री कृपालु जी महाराज द्वारा रचित ‘राधा गोविन्द गीत’ ग्रंथ के दोहों का एमपी3 के रूप में विमोचन किया गया। विमोचन कार्यक्रम की अध्यक्षता जगद्गुरु कृपालु परिषत की अध्यक्षा डॉ. विशाखा त्रिपाठी ने किया।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि श्री कृपालु जी महाराज द्वारा शुरू की गई व उनकी पुत्रियों द्वारा अनवरत संचालित समाजसेवा के विभिन्न कार्य लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत तो रहेंगे ही, उनकी आध्यात्मिकता के साथ समाजसेवा की अवधारणा पूरे विश्व के लिए अनुकरणीय रहेगी।

इस अवसर पर सीए राम पुरी ने कहा, “श्रीमहाराज जी द्वारा शुरू की गई सेवा, भक्ति व समाजसेवा के सभी कार्य अनवरत रूप से चलाए जाते रहेंगे।”

उन्होंने कहा कि महाराज जी की प्रेरणा व उनकी पुत्रियों -सुश्री विशाखा त्रिपाठी, कृष्णा त्रिपाठी व श्यामा त्रिपाठी- के कुशल मार्गदर्शन के फलस्वरूप कृपालु बालिका विद्यालय, माध्यमिक विद्यालय, महाविद्यालय, कृपालु चिकित्सालय व अन्य सेवा कार्य सुचारु रूप से चल रहे हैं।

इस अवसर पर गुरु भक्ति पर आधारित लीला भी प्रस्तुत की गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493