चीन के साथ कृषि व्यवसाय में काम करेगा अर्जेटीना

कृषि मंत्रालय ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि अर्जेंटीना के अधिकारियों ने कृषि व्यवसाय की मुख्य चीनी कंपनियों में से एक चाइना एनिमल हस्बैंडरी ग्रुप के प्रतिनिधियों के साथ मुलाकात कर अर्जेंटीना के उत्पादों को बढ़ावा देने के प्रयासों पर जोर देने का आग्राह किया।

अर्जेटीना के कृषि मंत्री रिकाडरे नेगरी ने कहा, “इन बैठकों का एक विषय यह विश्लेषण करना था कि कैसे हम एक साथ मिलकर चीन के बढ़ते मध्य वर्ग को ये उत्पाद प्रदान कर सकते हैं।”

इस दौरान वार्ता में सभी सदस्यों ने डेयरी उत्पाद, पशुओं के खाद्य उत्पाद और बीफ के बाजार पर अपना ध्यान केंद्रित किया। यह बैठक नेगरी द्वारा चीन की यात्रा के एक सप्ताह बाद हुई है।

नेगरी ने इस दौरान एशिया के सबसे बड़े भोजन से संबंधित नवाचार प्रदर्शनी फूड फेयर में भाग लिया था, जहां अर्जेंटीना के बीफ को अन्य 65 देशों के उत्पादों के साथ प्रचारित किया गया था।

चाइना एनिमल हस्बैंडरी ग्रुप के विदेशी व्यापार के प्रबंध निदेशक चेंग होंगजिया ने कहा, “मैं यह देखकर काफी खुश हूं कि अर्जेंटीना की सरकार चीनी बाजार में प्रवेश करने के लिए कंपनियों का समर्थन करना चाहती है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493