रोम, 12 मई (आईएएनएस)। स्पेनिश टेनिस स्टार राफेल नडाल ने यहां जारी रोम मास्टर्स टूर्नामेंट के तीसरे दौर में जगह बना ली है।
अपने अब तक के करियर में 14 ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले नडाल ने बुधवार को दूसरे दौर के मुकाबले में जर्मनी के फिलिप कोलश्राइबर को 6-3, 6-3 से हराया। पहले दौर में नडाल को बाई मिला था।
सात बार रोम मास्टर्स खिताब जीत चुके तीसरे दौर में नडाल का सामना आस्ट्रेलिया के प्रतिभाशाली खिलाड़ी निक किर्गियोस से होगा।
किर्गियोस ने दूसरे दौर में मिलोस राओनिक को हराया। कनाडा के मिलोस के खिलाफ यह किर्गियोस की लगातार तीसरी जीत है। किर्गियोस ने यह मैच 7-6 (7-5), 6-3 से जीता।
विश्व के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त सर्बियाई खिलाड़ी नोवाक जोकोविक भी तीसरे दौर में पहुंच गए हैं। जोकोविक ने फ्रांस के स्टीफन रोबर्ट को 7-5, 7-5 से हराया।
क्वार्टर फाइनल में जोकोविक का सामना नडाल से हो सकता है।
ब्रिटेन के एंडी मरे, स्पेन के डेविड फेरर और स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर भी तीसरे दौर में पहुंच गए हैं।
फेरर ने इटली के क्वालीफायर खिलाड़ी फिलिपो वोलैंड्री को 4-6, 7-5, 6-1 से हराया।
dharmpath.com dharmpath