टोक्यो, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। चीन के दो गश्ती जहाज शनिवार को पूर्वी चीन सागर में सेनकाकू द्वीप के पास जापान की जलसीमा में प्रवेश कर गए।
जापान कोस्ट गार्ड (जेसीजी) ने इस बारे में जानकारी दी।
जापान की समाचार एजेंसी क्योदो ने जेसीजी के हवाले से बताया कि चीन के जहाज सुबह 10 बजे जापान की जलसीमा में घुसे और लगभग दो घंटे बाद इससे बाहर निकले। चीन के जहाजों ने इस साल 29वीं बार जापान की जलसीमा में प्रवेश किया है।
चीन के जहाजों ने इससे पहले नौ अक्टूबर को जापान की जलसीमा में प्रवेश किया था।
कोस्ट गार्ड के अधिकारियों ने नौकाओं को जापान की जलसीमा से दूर रहने की चेतावनी दी है।
चीन के जहाज जापान नियंत्रित निर्जन टापू के आसपास लगातार जलसीमा में प्रवेश कर रहे हैं। इस टापू पर चीन और ताइवान अपने-अपने प्रभुत्व का दावा करते हैं। चीन इसे दियाओयू तो ताइवान इसे तियाओयूताई कहता है।
dharmpath.com dharmpath