बीजिंग, 6 जून (आईएएनएस)। चीन के शिक्षा मंत्रालय ने कहा कि हाईस्कूल के कुल 94 लाख छात्र 2017 के राष्ट्रीय कॉलेज प्रवेश परीक्षा में बैठेंगे, जो बुधवार को शुरू होगी। इस प्रवेश परीक्षा को गावकाओ भी कहते हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, परीक्षा के बाद करीब 37.2 लाख छात्रों के स्नातक डिग्री कोर्स के लिए नामांकन करने की उम्मीद है।
मंत्रालय द्वारा जारी 2017 नामांकन योजना के अनुसार, इस संख्या में 2016 की तुलना में करीब 10,000 की वृद्धि है।
मंत्रालय ने स्थानीय शिक्षा विभाग को आगामी परीक्षा के लिए सभी तरह की तैयारी करने के निर्देश दिए हैं, जो आम तौर पर दो दिनों में समाप्त हो जाती है या कुछ उच्च प्रतिस्पर्धा वाले क्षेत्रों में तीन दिनों तक होती है।
मंत्रालय ने कहा कि मौसम की स्थितियों, प्राकृतिक आपदाओं और रोगों के प्रकोप के लिए आपातकालीन योजनाओं को तैयार रखने को कहा गया, जो परीक्षा के दौरान घटित हो सकती है।
dharmpath.com dharmpath