लियाम ने चैरिटी शो छोड़ने के लिए नोएल को फटकारा

मैनचेस्टर , 6 जून (आईएएनएस)। गायक लियाम गालाघर ने अपने भाई नोएल गालाघर को चैरिटी शो वन लव मैनचेस्टर में उनके साथ प्रस्तुति न देने के लिए फटकार लगाई।

वेबसाइट ‘टेलीग्राफ डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, लियाम ने चार जून को संगीत कार्यक्रम में आश्चर्यजनक प्रस्तुति दी, कई प्रशंसकों को उन्हें साथ देखने की उम्मीद थी। हालांकि, उन्होंने क्रिस मार्टिन के साथ ‘लाइफ फॉरएवर’ में प्रस्तुति दी।

इसके बाद लियाम ने सोशल मीडिया पर कहा कि वह बहुत निराश हैं, क्योंकि उनके साथ नोएल नहीं थे।

लियाम ने ट्विटर पर लिखा, “क्या अद्भुत रात थी। शुद्ध लव वाइव्रेशन। मैनचेस्टर के करीब कोई नहीं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493